Tuesday, February, 10,2026

रोडवेज बस ने स्कूटी सवार 3 महिलाओं को कुचला, मौत

श्रीगंगानगर: रायसिंहनगर में 41 एनपी बस स्टैंड के पास सोमवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार 3 महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रायसिंहनगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि महिला रेशमा (29) छह महीने की प्रेग्नेंट थीं। वह अपने परिवार की सुमन (28) और पिंकी (23) के साथ स्कूटी पर सवार होकर रायसिंहनगर अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी। जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर स्कूटी को मोड़ा तो रायसिंहनगर से बीकानेर जा रही रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं बस के नीचे आ गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती हुई गईं। दुर्घटना के बाद सवारियों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने 42 एनपी टोल से एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक सुमन और पिंकी की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर घायल रेशमा को रायसिंहनगर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया, लेकिन इस बीच रास्ते में रेशमा की भी मौत हो गई।

हादसे में 2 महिलाओं की मौत, एक घायल

भीलवाड़ा। गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सरेरी के पास सोमवार सुबह स्कूटी पर मंदिर जा रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि तीनों महिलाएं भीलवाड़ा की रहने वाली हैं। सोमवार सुबह तीनों स्कूटी से भीलवाड़ा से करीब 48 किलोमीटर दूर कंवलियास के पास त्रिदेव महादेव मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रेखा पुत्री गणपत लाल बलाई (28) और सीता पत्नी रामावतार धोबी (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंचल नायक (25) घायल हो गई। उसे भीलवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उदयपुर रेफर कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery