Tuesday, February, 10,2026

कोटा में मिनी प्लग एंड प्ले टेक्सटाइल पार्क की तैयारी तेज

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल पर गारमेंट मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स का एक प्रतिनिधिमंडल गियर अध्यक्ष रक्षित पोद्दार के नेतृत्व में जयपुर से कोटा के दौरे पर आया। इस दौरान रीको के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लग एंड प्ले मिनी टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए रेज कासर क्षेत्र में लगभग 50 एकड़ भूमि चिह्नित की गई। प्रतिनिधिमंडल की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा भी हुई। गियर अध्यक्ष रक्षित पोद्दार ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से कोटा में प्लग एंड प्ले मिनी टेक्सटाइल पार्क विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक बाजार में तेजी से हो रहे बदलावों और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सरकार द्वारा औपचारिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी किया जाना आवश्यक है। यदि परियोजना समय पर शुरू होकर तय अवधि में पूर्ण नहीं होती है तो अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में इस प्रोजेक्ट से मिलने वाले लाभ का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। पोद्दार ने स्पष्ट किया कि गियर इस परियोजना के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery