Tuesday, February, 10,2026

विदेश में छिपे अपराधियों को पकड़कर लाएंगे: डीजीपी

भीलवाड़ा: पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि विदेश भाग चुके अपराधियों को पकड़कर वापस लाया जाएगा और उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

शर्मा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में पुलिस से जुड़े अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद किया। साथ ही अजमेर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस महानिदेशक ने साइबर अपराधों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सख्त कार्रवाई करने को कहा। डीजीपी ने विदेश में छिपे अपराधियों को लेकर कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब एक-एक करके अपराधी देश में लाए जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने में भीलवाड़ा जिला पहले स्थान पर

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2025 में अवैध खनन पर कार्रवाई के मामले में - भीलवाड़ा प्रदेश में पहले स्थान पर है। वर्तमान में नशे के व्यापार पर रोकथाम, साइबर अपराध पर कार्य करना और हार्डकोर अपराधियों की निगरानी और नियंत्रण के लिए पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई कर रही है। डीजीपी ने बताया कि पेपर लीक मामले में एसआईटी ने अच्छा काम किया, जिसका नतीजा है कि इस अपराध में लिप्त व्यक्ति जेल में गए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई है, जिससे सख्त संदेश गया है। अपराधियों के खिलाफ न केवल कानूनी कारवाई करेंगे, बल्कि उन्होंने अपराध से जो संपत्ति अर्जित की है, नए कानून के तहत उसे भी सीज किया जाएगा।

गैंगस्टरों को सपोर्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

लॉरेंस गैंग सक्रिय होने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जो भी धमकियां बाहर बैठे लोगों से आती हैं, उनमें स्थानीय स्तर पर जो लोग सहयोग कर रहे हैं, उनको चिह्नित कर उनके खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीके सिंह, अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र चौधरी, भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, ब्यावर, कुचामन और नागौर जिले के एसपी, एएसपी व डीवाईएसपी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery