Tuesday, February, 10,2026

'हर व्यवस्था निगरानी में है इसलिए गड़बड़ी से बचें'

जयपुर: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा सुविधाओं के दुरुपयोग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उपचार सुविधाएं देती है, लेकिन उनका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी को च्यवनप्राश के 75 डिब्बे लिख देना या युवा कर्मचारियों द्वारा बार-बार पंचकर्म कराना उचित नहीं है। उन्होंने चिकित्सकों को सतर्क रहने और वास्तविक जरूरत के आधार पर ही सुविधाएं देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अब हर व्यवस्था निगरानी में है, कैमरा देख रहा है, इसलिए गड़बड़ी से बचें। काम में लापरवाही बरतने वालों के लिए पश्चिमी राजस्थान में सेवा के पर्याप्त अवसर होने की टिप्पणी भी की। केंद्रीय आयुष मंत्री के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने एनआईए के विस्तार के लिए जयपुर में संस्थान द्वारा सुझाई गई जगह पर जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन से 91 लाख से अधिक लोगों को सहारा, व्यवस्था हुई ज्यादा पारदर्शी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का दायरा मजबूत हुआ है। राज्य सरकार वृद्धजन, एकल नारी, विशेष योग्यजन तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को आर्थिक संबल देने के लिए पेंशन योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में 91 लाख 83 हजार से अधिक जरूरतमंद इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने 5 जून 2024 को नियमों में संशोधन कर पात्रता प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और पारदर्शी बनाया, जिससे पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार पेंशन सुनिश्चित हो रही है। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं या ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सके। पेंशन प्रणाली को ऑनलाइन और पेपरलेस किया गया है। जनआधार आधारित सत्यापन के साथ पोर्टल के जरिए आवेदन, स्वीकृति और भुगतान हो रहा है। पेंशन राशि डीबीटी से सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है तथा शिकायत निवारण की व्यवस्था भी लागू है। राज्य की विभिन्न पेंशन योजनाओं के साथ केंद्र की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजनाएं भी लागू हैं, जिनसे कमजोर वर्ग को सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का आधार मिल रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery