Tuesday, February, 10,2026

खेजड़ी बचाओ आंदोलन... महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बीकानेर: खेजड़ी कटाई के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत सोमवार को महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर सरकार और प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। बिश्नोई धर्मशाला स्थित महापड़ाव स्थल से शुरू हुई यात्रा कोटगेट होते हुए पुनः धरनास्थल पहुंची। करीब तीन किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलीं, जबकि पुरुष आंदोलनकारी नारे लगाते और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आए। यात्रा में एक महिला करीब 52 लाख रुपए की ज्वेलरी पहनकर शामिल हुई। महिला ने कहा कि जब समाज साथ है तो किसी तरह का डर नहीं है। जिला कलेक्ट्रेट के सामने पब्लिक पार्क स्थित महापड़ाव स्थल पर सोमवार को करीब 151 पर्यावरण प्रेमी क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा कानून बनाने की घोषणा के बावजूद खेजड़ी कटाई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जब तक पूरे राज्य में खेजड़ी कटाई पर पूर्ण रोक और सख्त कानून लागू नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

महापड़ाव स्थल पर संतों का इंतजार

जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लौटे संत समाज के प्रतिनिधिमंडल के महापड़ाव स्थल पर पहुंचने का इंतजार दिनभर किया जाता रहा। संत समाज की पर्यावरण समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आंदोलन संत समाज के नेतृत्व और सान्निध्य में चल रहा है, इसलिए आगे की रणनीति और अंतिम निर्णय संत समाज ही लेगा। दोपहर डेढ़ बजे तक संतों के नहीं पहुंचने से आंदोलनकारियों में बेचैनी भी देखने को मिली।

खेजड़ी कटाई नहीं रुकी, आक्रोश बरकरार

आंदोलन समिति के संयोजक परशराम बिश्नोई ने कहा कि प्रशासन खेजड़ी कटाई रोकने में विफल साबित हो रहा है। राज्य मंत्री केके बिश्नोई के आश्वासन के बावजूद कटाई की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आक्रोश बना हुआ है। अब मुख्यमंत्री स्वयं संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी भी

महापड़ाव स्थल पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी से रौनक बढ़ गई। जांभा के महंत स्वामी आनंद प्रकाश, स्वामी सेवादास, कथावाचिका डॉ. मधु बिश्रोई सहित कई संतों ने भजन-कीर्तन और प्रवचन किए। कवि रामरतन बिश्नोई की पंक्तियां जागो जागो बिश्नोई भायां, संकट में उभी माता खेजड़ी आंदोलनकारियों के बीच जोश भरती रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery