Tuesday, February, 10,2026

नरवणे की किताब के सर्कुलेशन पर FIR

नई दिल्ली: पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अभी तक अप्रकाशित पुस्तक 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के कथित सर्कुलेशन को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया और ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर पुस्तक से जुड़ी सामग्री सामने आने के बाद की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि पुस्तक की एक प्री-प्रिंट या पीडीएफ कॉपी सक्षम प्राधिकरणों की अनिवार्य मंजूरी के बिना प्रसारित की जा रही है। जांच में सामने आया कि इसी शीर्षक वाली एक टाइप-सेट किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध थी। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स पर पुस्तक का कवर इस तरह प्रदर्शित किया गया, जैसे वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।

राहुल गांधी संसद में लहराते दिखे थे कॉपी

पुलिस ने बताया कि यह पुस्तक मेसर्स पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई है, लेकिन इसके प्रकाशन के लिए अभी तक 1 आवश्यक आधिकारिक अनुमति नहीं मिली है। इस कथित लीक और अनाधिकृत सर्कुलेशन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अप्रकाशित सामग्री सार्वजनिक कैसे हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग या प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया, जब 4 फरवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद परिसर में पुस्तक की एक कॉपी दिखाते नजर आए थे। राहुल गांधी ने दावा किया था कि इस किताब में चीन द्वारा लद्दाख में घुसपैठ का जिक्र है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery