Tuesday, February, 10,2026

प्रौद्योगिकी का गुलाम न बनें... AI को सिर्फ मार्गदर्शक बनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को आगाह करते हुए कहा है कि प्रौद्योगिकी को अपना मालिक नहीं बनने देना चाहिए और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग सीखने के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि मार्गदर्शन पाने और अपने काम को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक तभी उपयोगी है, जब वह मानव क्षमता का विस्तार करे, न कि उसे सीमित कर दे। प्रधानमंत्री के वार्षिक कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण की दूसरी कड़ी में, देश के विभिन्न हिस्सों कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और गुजरात के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ बच्चों की स्थिति यह हो गई है कि वे मोबाइल फोन या टीवी स्क्रीन देखे बिना भोजन तक नहीं कर पाते। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, हर युग में नई प्रौद्योगिकी को लेकर आशंकाएं रही हैं चाहे वह कंप्यूटर हो या मोबाइल फोन। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम प्रौद्योगिकी के गुलाम नहीं बनेंगे। एआई जैसी उभरती तकनीकों से डरने के बजाय, उन्हें अपने कौशल को
निखारने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अपनाया जाना चाहिए। किसी भी नई तकनीक का उद्देश्य मानव जीवन को आसान बनाना होता है। जैसे परिवहन बैलगाड़ी से हवाई जहाज तक पहुंचा, वैसे ही कार्य का स्वरूप बदलता रहेगा, लेकिन जीवन चलता रहेगा।

लीडर वही, जो पहल करे

परीक्षा और पढ़ाई से जुड़े सवालों पर प्रधानमंत्री ने छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छी तैयारी और नियमित दिनचर्या से तनाव अपने आप कम हो जाता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की तुलना दूसरों से न करें। नेतृत्व से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में मोदी ने कहा कि निडरता नेतृत्व का पहला गुण है। उन्होंने कहा कि नेता वहीं होता है, जो दूसरों का इंतजार किए बिना पहल करता है। नेतृत्व का मतलब केवल राजनीति या भाषण नहीं, बल्कि उदाहरण प्रस्तुत करना है। कॅरिअर विकल्पों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलती आकांक्षाओं से भ्रम होना स्वाभाविक है, लेकिन केवल दूसरों की सफलता नहीं, बल्कि उसके पीछे किए गए परिश्रम और अनुशासन को भी समझना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई और रुचियों के बीच संतुलन को आवश्यक बताया और कहा कि दोनों एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery