Tuesday, February, 10,2026

सीएस ने सहकारिता से लेकर साइबर सुरक्षा तक के दिए अहम निर्देश

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों की सिलसिलेवार समीक्षा बैठकें लेकर सहकारिता, सामाजिक सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, ग्रामीण अध्ययन ढांचा, पशु नियंत्रण और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीक आधारित मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय और आमजन तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। अधिकारियों को फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और डाटा आधारित निर्णय प्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए। सीएस ने राज्य स्तरीय समारोह-2026 में सर्वेश्रेष्ठ रही झांकियों का सम्मानित किया। कृषि विभाग की 'नमो ड्रोन दीदी' झांकी प्रथम रही। कला-संस्कृति विभाग द्वितीय और चिकित्सा विभाग तृतीय स्थान पर रहा। चयनित विभागों को सम्मानित किया गया।

साइबर अपराध नियंत्रण

सीएस ने AI टूल, क्षेत्रीय साइबर लैब, बैंक टेलीकॉम समन्वय और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान बढ़ाने के निर्देश। उन्होंने साइबर हेल्पडेस्क और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली मजबूत करने पर जोर दिया।

सहकारी विकास समिति की बैठक

सीएस ने 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रमों में राजस्थान को अग्रणी बताते हुए PACS कम्प्यूटरीकरण, बहुराज्यीय समितियों की सदस्यता और अन्न भंडारण योजना की प्रगति की सराहना की। 500 एमटी गोदामों पर 100% अनुदान और तैयार 95 गोदाम किराए पर लेने के निर्देश दिए।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा

सीएस ने AI आधारित डैशबोर्ड, समयबद्ध भुगतान व फेस रिकॉग्निशन सत्यापन एप के व्यापक उपयोग के निर्देश दिए। दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

आवारा श्वान नियंत्रण

सीएस ने नसबंदी-टीकाकरण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए एकीकृत पोर्टल, नए ABC सेंटर और राज्य स्तरीय समिति गठन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से इसे लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाने के भी दिशा-निर्देश दिए।

अटल ज्ञान केंद्र योजना

सीएस ने ग्राम स्तर के केंद्रों को डिजिटल लाइब्रेरी व प्रतियोगी परीक्षा हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery