Friday, February, 13,2026

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के लिए दिया नोटिस

नई दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंसिव मोशन पेश कर उनकी सदस्यता समाप्त करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल देश को गुमराह कर रहे हैं और "भारत को विभाजित करने वाली ताकतों" के साथ खड़े हैं। उन्होंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर जवाब दिया FIR करें, मुकदमा चलाएं या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा। कोई भी व्यापार समझौता जो किसानों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा को नुकसान पहुंचाएगा, उसका विरोध किया जाएगा। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर कक्ष में हंगामे का वीडियो साझा कर विपक्ष पर आरोप लगाए, जिन्हें प्रियंका गांधी ने खारिज किया। सूत्रों के अनुसार, सरकार फिलहाल विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी में नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery