Friday, February, 13,2026

भाजपा सरकार ने 'राइट टू हेल्थ' को किया कमजोर: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'राइट टू हेल्थ' को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लागू किया गया 'राइट टू हेल्थ' कानून आमजन को दिया गया एक क्रांतिकारी अधिकार था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे मजबूत करने के बजाय कमजोर करने का काम किया है। गहलोत ने कहा कि जब से नई सरकार सत्ता में आई है, स्वास्थ्य उसकी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है।

उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, फ्री दवा, फ्री जांच, फ्री इलाज और 25 लाख रुपए तक के कैशलेस उपचार का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा देश के किसी अन्य राज्य में नहीं है। उनका दावा था कि उनकी सरकार ने मरीजों को यह अधिकार दिया कि इलाज के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि यह उनका कानूनी हक होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery