Friday, February, 13,2026

खुदाई में निकले चांदी जैसे पत्थर, उठा ले गए लोग

अलवर: अलवर में बोरवेल करते समय चांदी जैसे पत्थर के टुकड़े निकलने का मामला सामने आया है। ये देखकर सबसे पहले बोरवेल करने वाले मजदूर ही पत्थर लूटने लगे। इसके बाद आस-पास के दुकानदार और लोग भी पत्थर के टुकड़े ले गए। मामला अल्कापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे का है। यह बोरवेल जलदाय विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। फिलहाल काम को रोक दिया है।

बोरवेल कर रहे मजदूर शाहरुख खान ने बताया कि यहां से लोग करीब 10 से 15 किलो वजन के पत्थर ले गए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि जमीन के नीचे से आए चमकीले पत्थरों में चांदी कितनी प्रतिशत है। बोरवेल करते समय करीब 800 फीट तक मशीन से खुदाई हुई तो पानी-मिट्टी के प्रेशर के साथ नीचे जमीन से चांदी जैसी धातु के पत्थर निकले। मशीन पर काम करने वाले ऑपरेटर भरत प्रजापत ने बताया कि हम कुछ नहीं कह सकते कि यह सिल्वर है। अभी 800 फीट के आसपास खुदाई हुई है, उसके बाद यह पत्थर आया है। चमकीले पत्थर इकट्ठा कर रहे एक युवक ने बताया कि ये पता नहीं क्या है। दिखने में लगता है कि चांदी या सोना हो सकता है। लोग करीब 15 किलो के आस-पास पत्थर ले गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery