Sunday, February, 22,2026

युवा कांग्रेस का शर्टलेस विरोध, चार अरेस्ट

नई दिल्ली: 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भारतीय युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हॉल के भीतर शर्टलेस विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार को भारत मंडपम स्थित प्रदर्शनी हॉल नंबर-5 में हुई, जहां अचानक पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया। करीब 15 प्रदर्शनकारी हॉल के भीतर पहुंचे और शर्ट के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर विरोध दर्ज कराया।

टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों के साथ 'इंडिया यूएस ट्रेड डील' और 'एपस्टीन फाइल्स' जैसे नारे लिखे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर 'शर्टलेस प्रदर्शन' भी किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) देवेश महला ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की भी हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव, बिहार), कुंदन यादव (राज्य सचिव, बिहार), अजय कुमार (राज्य अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) के रूप में हुई है।

देश की छवि बिगाड़ने की साजिश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस तरह के विरोध से देश की छवि पर असर पड़ सकता है। देश की छवि को बिगाड़ने की साजिश की गई है। हालांकि विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकार बता रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कांग्रेस के लिए मेरे पास सिर्फ तीन शब्द हैं 'टॉपलेस' (अश्लील), 'ब्रेनलेस' (बुद्धिहीन) और 'शेमलेस' (बेशर्म)। 'उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के इशारे पर विरोध-प्रदर्शन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery