Friday, February, 20,2026

'जब दोस्त मिलते हैं तो इनोवेशन खुद-ब-खुद होता है'

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार को एआई समिट में भाग लेने दिल्ली पहुंचे तो डिजिटल कूटनीति की एक खास झलक भी देखने को मिली। मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक एआई जनरेटेड तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों 'हार्ट' का साइन बनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "जब दोस्त मिलते हैं तो इनोवेशन खुद-ब-खुद होता है एआई इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार हूं।' भारत और फ्रांस रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदार हैं। वर्ष 2026 को दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत रिसर्च, स्टार्टअप और इंडस्ट्रियल इनोवेशन में सहयोग बढ़ाया जाएगा। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में जारी 'एआई इम्पैक्ट समिट' में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सहित दुनिया के नेताओं का स्वागत किया। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा पांच दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया।

9 द्विपक्षीय बैठकें, विश्व नेताओं संग डिनर और संवाद

पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट पर वैश्विक कूटनीति को नई गति देते हुए नौ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविक, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, कजाकिस्तान के पीएम ओल्जास बेक्टेनोव और भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे से अलग-अलग मुलाकात कर एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर चर्चा की। आधिकारिक भोज में विश्व नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुरुवार को समिट के उद्घाटन सत्र में राष्ट्राध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर मंथन करेंगे।

अगला वैश्विक एआई दिग्गज भारत सेः पिचाई

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में कहा कि भारत में ऐसा परिवेश बन चुका है, जहां से अगला वैश्विक एआई दिग्गज उभर सकता है। उन्होंने बेंगलुरु जैसे टेक हब की ऊर्जा और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि फ्लिपकार्ट और ओयो जैसी कंपनियां इसका प्रमाण हैं। पिचाई ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर एआई क्षेत्र में सहयोग, भारतीय विद्यार्थियों और पेशेवरों के साथ संभावित साझेदारी पर चर्चा की। पिचाई ने कहा कि उनकी कंपनी अगले पांच सालों के दौरान भारत में करीब $15 बिलियन (1,360 अरब रुपए) का निवेश करेगी। पिचाई ने 'इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव' का उद्घाटन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery