Thursday, February, 19,2026

एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलीकॉप्टर भारत में बनेगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली/मुंबई: भारत और फ्रांस ने मंगलवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक पहुंचाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई में हुई व्यापक वार्ता के बाद दोनों देशों ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग और गहरा करने का संकल्प लिया। संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का एकमात्र हेलीकॉप्टर होगा, जो इतनी ऊंचाई पर संचालन में सक्षम होगा और इसे भारत से वैश्विक बाजार में निर्यात किया जाएगा। दोनों नेताओं ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस की एच 125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर की अंतिम असेंबली लाइन का डिजिटल उद्घाटन भी किया। यह वह इकाई है जहां हेलीकॉप्टर के विभिन्न कलपुर्जी, ढांचा, इंजन, रोटर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को जोड़कर अंतिम रूप दिया जाएगा। इसे 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मैक्रों ने भारतीय नेतृत्व की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस भारत का सबसे भरोसेमंद और पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है। उन्होंने कहा, विश्व अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 1998 में शुरू हुई रणनीतिक साझेदारी अब 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' में विकसित हो चुकी है, जो पारंपरिक रक्षा सहयोग से आगे बढ़कर व्यापक वैश्विक समन्वय का प्रतीक है। राष्ट्रपति मैक्रों ने भी भारत को फ्रांस का प्रमुख और विश्वसनीय साझेदार बताया। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में राफेल लड़ाकू विमान, पनडुब्बियों और आधुनिक सैन्य प्रणालियों में सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर नए जमाने के इंजन, मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर और उन्नत रक्षा तकनीक विकसित कर रहे हैं।

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ फ्रांस

मुंबई दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ताज महल पैलेस होटल पहुंचकर 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक पर पुष्पांजलि दी और कुछ देर मौन रखकर मृतकों को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैक्रों ने लिखा कि आतंकवाद के सामने फ्रांस, भारत के साथ एकजुटता और पक्के इरादे के साथ खड़ा है। एलीसी पैलेस द्वारा साझा वीडियो में मैक्रों हमले में जान गंवाने वालों को सम्मान देते नजर आए।

भारत 2047 तक टॉप-3 AI सुपरपावर बनेः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को 2047 तक दुनिया की शीर्ष तीन एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सुपरपावर में शामिल होना चाहिए। मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू कहा कि एआई भारत के आईटी सेक्टर को खत्म नहीं कर रहा, बल्कि उसे नई दिशा दे रहा है। एआई के कारण 2030 तक आईटी उद्योग 400 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इंडिया एआई मिशन के तहत 38,000 से अधिक जीपीयू उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उच्च स्तरीय जीपीयू मात्र 65 रुपए प्रति घंटे की दर पर मिल रहे हैं। उन्होंने एआई में लिंग, भाषा और सामाजिक पूर्वाग्रहों को लेकर चिंता जताई और विविध डेटा व क्षेत्रीय भाषाओं पर आधारित विकास पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि भारत जिम्मेदार और समावेशी एआई के लिए प्रतिबद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery