Thursday, February, 19,2026

गैंगस्टर की धमकी के विरोध में कुचामन बंद... प्रदर्शन

कुचामनसिटी: व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने के विरोध में मंगलवार को कुचामन शहर में आक्रोश फूट पड़ा। घटना के विरोध में शहर बंद रखा गया तथा कनोई पार्क में सर्वसमाज की ओर से सभा आयोजित की गई। सभा में व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा के बाद बड़ी संख्या में लोग पैदल मार्च करते हुए थाने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत भी शामिल हुईं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं तो राजस्थान में ऐसा क्यों नहीं हो सकता।

प्रशासन असमर्थ है तो आमजन को हथियार लाइसेंस दें, ताकि खुद सुरक्षा कर सके

शेखावत ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रशासन सुरक्षा देने में असमर्थ है तो आमजन को हथियार लाइसेंस जारी किए जाएं ताकि लोग अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। उन्होंने विजय सिंह पलाड़ा को आश्वस्त करते हुए कहा कि सर्वसमाज उनके साथ खड़ा है और रंगदारी के रूप में एक भी पैसा नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के सदस्य वीरेंद्र चारण की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है।

कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में रंगदारी और धमकियों की घटनाओं से कुचामन की सौहार्दपूर्ण छवि को आघात पहुंचा है। इसका व्यापार, शिक्षा और निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने गैंगस्टर राज पर अंकुश लगाने और धमकी देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। शाम को सर्वसमाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर व जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery