Thursday, February, 19,2026

नॉन स्टेट सिविल सेवा से IAS प्रमोशन चयन जल्द, UPSC इंटरव्यू के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

जयपुर: नॉन स्टेट सिविल सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन के जरिए चयन को लेकर बड़ी प्रशासनिक हलचल सामने आई है। सूत्रों के अनुसार विभिन्न राज्य सेवाओं से चार अधिकारियों के IAS में प्रमोशन के लिए चयनित होने की जानकारी है। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क सेवा से नर्बदा इंदौरिया, सहकारिता सेवा से कार्तिकेय मिश्रा, श्यामसुंदर ज्यानी और सुरेश वर्मा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस प्रमोशन चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली में 22 और 23 दिसंबर 2025 को चयन समिति की बैठक आयोजित हुई थी। चयन प्रक्रिया दो चरणों में इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की गई, जिसमें कुल 20 अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया।

पहले दिन 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 6 अधिकारियों के इंटरव्यू हुए। इस चरण में अजय कुमार आर्य, बलविंदर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कार्तिकेय मिश्रा, केशर सिंह और मनीष माथुर शामिल हुए थे। दूसरे दिन 23 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से 14 अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। इस सूची में डॉ. मंजू विजय, मुरार सिंह जाड़ावत, नर्बदा इंदौरिया, निधि सिंह, डॉ. प्रीतिपाल सिंह कालरा, डॉ. राजेश व्यास, रंजीत सिंह चुंडावत, डॉ. रश्मि गुप्ता, श्यामसुंदर ज्यानी, सुभाषचंद वर्मा, सुमन मालीवाल, सुरेश वर्मा, विनेश सिंघवी और विवेक चौहान शामिल रहे। करीब दो महीने पहले इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब फाइल प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है और किसी भी समय चयन सूची का औपचारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। प्रशासनिक हलकों में इस संभावित सूची को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery