Saturday, February, 21,2026

सीएस ने किया स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य भवन पहुंचकर मुख्य भवन और एनएचएम भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। सुबह करीब 9:30 बजे पहुंचे मुख्य सचिव ने कार्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हाल के महीनों में किए गए सुधारों की खुलकर सराहना की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था, कार्यालयों में साफ-सफाई, फाइल प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। पिछले निरीक्षण में दिए गए निर्देशों की अनुपालना पर संतोष जताते हुए उन्होंने स्वच्छता, अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण और बेहतर कार्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। साथ ही साफ-सफाई, रंग-रोगन और रखरखाव कार्यों को निरंतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बन सके। निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित यादव, अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, परियोजना निदेशक एनएचएम प्रिया भार्गव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज हेल्थ पोर्टल की कार्य प्रणाली पर विशेष फोकस

निरीक्षण का अहम हिस्सा 'राज हेल्थ पोर्टल' रहा। मुख्य सचिव ने प्रथम तल पर निदेशक जन-स्वास्थ्य विंग एवं एनएचएम विंग, द्वितीय तल पर परियोजना निदेशक एनएचएम कार्यालय और एचआर विंग तथा तृतीय तल पर राज हेल्थ पोर्टल अनुभाग एवं विधि विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से संचालित मानव संसाधन सूचना प्रणाली, ई-सर्विस रिकॉर्ड, ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन, पदस्थापन स्थिति संधारण सहित अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण की समीक्षा की। डिजिटल मॉड्यूल्स से मिल रही पारदर्शिता और कार्यदक्षता की सराहना करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में पोर्टल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery