Saturday, February, 21,2026

AI समिट में कांग्रेस का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति, डिजिटल क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उभरती नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना कर रहा है, तब कांग्रेस द्वारा देश की छवि धूमिल करने का प्रयास निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में विश्वभर से आए निवेशक और तकनीक विशेषज्ञ भारत की बढ़ती वैश्विक साख पर सकारात्मक चर्चा कर रहे थे। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ को राष्ट्रहित से ऊपर रखा। सीएम शमां ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व में भी व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाकर देशहित के विपरीत राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा 140 करोड़ देशवासियों के स्वाभिमान से जुड़ी है, इसे आहत करने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की।

शेखावत ने कांग्रेस को दी 'संस्कार' की नसीहत

नई दिल्ली के भारत मंडपम् में चल रही एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि नेतृत्व ही मानक तय करता है और जो व्यवहार आज कांग्रेस के कार्यकर्ता दिखा रहे हैं, वह दरअसल राहुल गांधी के ही व्यक्तित्व का प्रतिबिंब है। शेखावत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जब इनका 'अल्पबुद्धि और अपरिपक्च' नेता एक पार्थिव शरीर के सामने हंसता है और सार्वजनिक रूप से अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर अपनी नाक पोंछता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि उनके अनुयायी एक अंतरराष्ट्रीय 'एआई समिट' में कपड़े उतारकर अश्लीलता प्रदर्शित करें। कांग्रेस और राहुल गांधी को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि चूंकि आप लोग बार-बार 'सनातन धर्म पर सवाल उठाते रहते हैं तो आज मैं आपको याद दिला दूं कि सनातन का वास्तविक अर्थ क्या है? 'बाल्ये शिक्षेत् सदाचारम्', सनातन धर्म हमें बचपन से ही संस्कार सिखाता है। यह हमें सम्मान, अनुशासन, गरिमा और सार्वजनिक जीवन में आचरण करना सिखाता है। यह चरित्र निर्माण, जिम्मेदारी और निजी महत्वाकांक्षा व राष्ट्रहित के बीच के अंतर को समझने पर जोर देता है। इस परंपरा में माता-पिता अपने बच्चों को सबसे पहला पाठ यही सिखाते हैं कि समाज में व्यवहार कैसा हो, कहां और कैसे बोला जाए और मर्यादा को कैसे अक्षुण्ण रखा जाए? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज आपके नेतृत्व और पार्टी सदस्यों के आचरण को देखकर यह स्पष्ट है कि इन बुनियादी मूल्यों का पालन नहीं किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery