Saturday, February, 21,2026

पीएम मोदी की 'बैक टू बैक' मैराथन कूटनीति

नई दिल्ली: नई दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभूतपूर्व सक्रियता दिखाते हुए तकनीक और कूटनीति के मोर्चे पर 'बैक टू बैक' बैठकों की श्रृंखला पूरी की। दिन की शुरुआत 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ के साथ गोलमेज चर्चा से हुई, जबकि समापन सात द्विपक्षीय बैठकों और वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुखों से संवाद के साथ हुआ। बैठकें भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान हुई। स्टार्टअप प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में स्वास्थ्य, कृषि, साइबर सुरक्षा, स्पेस टेक, एथिकल एआई और मातृभाषा में उच्च शिक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री ने चार देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात की। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, लिकटेंस्टीन के राजकुमार एलोइस और मॉरिशस के पीएम नवीन रामगुलाम के साथ व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग और उभरती तकनीकों पर चर्चा हुई।

250 अरब डॉलर से अधिक निवेश के वादे

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस आयोजन में 5 लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया। एआई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश के वादे भी सामने आए हैं। अब तक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े निवेश में 250 अरब डॉलर से अधिक और डीप-टेक वेंचर कैपिटल निवेश में लगभग 20 अरब डॉलर की प्रतिबद्धताएं मिल चुकी हैं। समिट की अंतिम घोषणा पर 70 से अधिक देशों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं और समापन तक यह संख्या 80 से अधिक होने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery