Saturday, February, 21,2026

प्रदेश को मिला शीर्ष पद... जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली: कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजस्थान के विनोद जाखड़ की नियुक्ति की गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी, जबकि आधिकारिक घोषणा महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने की। जाखड़, वरुण चौधरी का स्थान लेंगे। यह पहला अवसर है जब राजस्थान से किसी नेता को एनएसयूआई का राष्ट्रीय नेतृत्व मिला है। विनोद जाखड़ का राजनीतिक सफर भी खास रहा है।

वर्ष 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बने। वे विश्वविद्यालय के पहले एससी वर्ग से आने वाले अध्यक्ष थे। बाद में संगठन में वापसी कर सक्रिय भूमिका निभाई और जनवरी 2024 में राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष चयन के लिए 15 नेताओं का इंटरव्यू हुआ, जिसमें राहुल गांधी ने अंतिम निर्णय लिया। जाखड़ की नियुक्ति के बाद राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तेज हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेताओं ने जाखड़ को बधाई दी। गहलोत ने जाखड़ को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। डोटासरा ने विश्वास जताया कि जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई संगठन अधिक सशक्त होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery