Wednesday, February, 25,2026

पीएम मोदी और शाह का आतंक पर 'प्रहार'

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को देश की पहली व्यापक आतंकवाद-रोधी नीति 'प्रहार' जारी की। इस नीति का मूल मंत्र 'जीरो टेरर टॉलरेंस' रखा गया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक आतंकवाद के साथ-साथ साइबर हमलों, डार्क वेब, ड्रोन और अन्य उभरती तकनीकी चुनौतियों से समग्र और समन्वित तरीके से निपटना है। 'प्रहार' के तहत एक केंद्रीकृत, इंटेलिजेंस-आधारित और बहुआयामी ढांचा विकसित किया जाएगा, जो सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद के साथ-साथ डिजिटल और साइबर खतरों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। यह नीति जल, थल और नभ तीनों मोचों पर सुरक्षा को मजबूत बनाने पर केंद्रित है। साथ ही बिजली, रेलवे, विमानन, बंदरगाह, रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष तंत्र विकसित करने पर जोर दिया गया है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त नीति अपनाने की बात दोहरा चुके हैं।

आतंकियों की हरकत पर पैनी नजर

नीति में CBRNED (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर, विस्फोटक और डिजिटल) सामग्री तक आतंकियों की पहुंच को रोकना एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बताया गया है। साथ ही ड्रोन और रोबोटिक्स के दुरुपयोग की आशंका पर भी चिंता जताई गई है। नीति में स्पष्ट है कि भारत किसी भी धर्म या नस्ल को आतंकवाद से नहीं जोड़ता, लेकिन आतंकी संगठनों जैसे अल-कायदा और ISIS की गतिविधियों पर उसकी पैनी नजर है।

साइबर हमले और ड्रोन का बढ़ता खतरा

नीति में सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद के साथ-साथ 'क्रिमिनल हैकर्स' और साइबर हमलों पर चिंता जताई गई है। इसमें बताया गया कि अलकायदा वैश्विक आतंकी संगठन स्लीपर सेल्स के माध्यम से हिंसा भड़काने की कोशिश करते हैं। आतंकी अब ड्रोन, एन्क्रिप्शन, डार्क वेब, क्रिप्टो वॉलेट और मैसेजिंग एप का उपयोग कर नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स मजबूत कर रहे हैं।

सरकार बनाएगी स्पेशल टीम

नई प्रहार नीति में सरकार डॉक्टरों, मनोवैज्ञानिकों, वकीलों और समाज के अन्य सदस्यों की एक टीम को नियुक्त करेगी ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और उन्हें समाज में फिर से एकीकृत किया जा सके। इस टीम में गैर सरकारी संगठन, धार्मिक और सामुदायिक नेता भी शामिल होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery