Wednesday, February, 25,2026

विकास के 'सच्चे भागीरथ' बनें सरपंच: बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जयपुर में आयोजित 'ग्राम संसद' कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सरपंचों से संवाद किया। राज्यपाल ने सरपंचों से गांव के विकास कार्यकर्ता के साथ भारत के विकास के संवाहक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरपंच गांव के सुख-दुख के सहभागी ही नहीं, वहां के विकास के सच्चे भागीरथ बनें। इस मौके पर राज्यपाल ने गांवों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने कहा कि कि राजस्थान धर्म धरा है, यहां गोपालन की परंपरा गांव-गांव में है। नंदी संरक्षण के लिए भी अब काम होना चाहिए। उन्होंने गांवों का विकास सुनियोजित योजना बनाकर किए जाने का भी आह्वान किया।

ग्रामीणों तक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश

राज्यपाल ने सरपंचों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जल-विद्युत की सुविधा हर ग्रामीण तक पहुंचे। उन्होंने 'हर घर जल' योजना की सरहाना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण सशक्तीकरण की पहल है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को इस बात का गौरव है कि देश में यहां सबसे पहले पंचायत राज व्यवस्था नागौर के एक गांव से शुरु हुई। उन्होंने पंचायतराज व्यवस्था को ग्राम लोकतंत्रीकरण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजस्थान में जब भैरोसिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे तो गांवों के विकास
की महत्वपूर्ण योजनाओं की पहल की। राज्यपाल ने पिपलांत्री पंचायत समिति में बालिकाओं के जन्म पर पौधारोपण की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी सरपंच द्वारा एक करोड़ पेड़ लगाना और उनके संरक्षण को सुनिश्चित करना प्रेरणादायी पहल है। वर्तमान में देश में लगभग 2 लाख 55 हजार ग्राम पंचायतें हैं, जबकि राजस्थान में 11,266 ग्राम पंचायतें कार्यरत हैं। इन सभी पंचायतों का समग्र विकास यदि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बने, तभी भारत तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर हो सकेगा।

प्राथमिक शिक्षा बौद्धिक क्षमता निर्माण की नींव

राज्यपाल ने सरपंचों को गांवों में विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों के भवनों की स्थिति पर निगरानी रखने और गांवों के विद्यालयों के प्रभावी संचालन करने को कहा। वहीं, उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में बच्चों की बौद्धिक क्षमता निर्माण की नींव है। इस पर सभी स्तरों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने गांवों में बच्चों को सिविल सेवाओं और उच्च पदों की परीक्षाओं के लिए तैयारी किए जाने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery