Wednesday, February, 25,2026

रोप-वे से बुजुर्गों व दिव्यांगों को मिलेगी राहत: बिरला

जयपुर / कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इंद्रगढ़ स्थित प्राचीन मां बीजासन मंदिर में 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रोप-वे कार्य का शिलान्यास तथा 62 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बांसी-देई-खजुरी-करवर-इंद्रगढ़ सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कुल 103 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदियों से आस्था का केंद्र रहा मां बीजासन मंदिर हाड़ौती ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक धाम है। रोप-वे निर्माण से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक कठिन चढ़ाई के कारण परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि मंदिर अभयारण्य क्षेत्र में स्थित होने के कारण विकास कार्यों में पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। रोप-वे बनने से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

हाड़ौती को मिलेगी नई पहचान

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है और इंद्रगढ़ भी इस मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान बनाएगा। हाड़ौती क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। केशवरायपाटन में लगभग 42 करोड़ रुपए के विकास कार्य, श्री मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर निर्माण सहित अन्य आस्था स्थलों के उन्नयन से क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत हो रही है। बिरला ने कहा कि 62 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क परियोजना
से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क से आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, सिंचाई और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। ईआरसीपी, नवनेरा सहित पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं पर काम जारी है। साथ ही आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery