Wednesday, February, 25,2026

'नवएंटम' देगा क्रिएटिव वर्क स्पेस... क्रिएटर्स, ब्रांड्स को मिलेगी प्रोफेशनल स्तर की सुविधा

जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर में क्रिएटिव और मार्केटिंग क्षेत्र को नया आयाम देने के लिए आधुनिक वर्क स्पेस 'नवएंटम' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और संस्थापकों व टीम को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि जयपुर की बढ़ती क्रिएटिव और मार्केटिंग कम्युनिटी को समर्पित, उद्योग-अनुरूप और पेशेवर मंच उपलब्ध कराने की सोच के साथ नवदीप श्रीवास्तव और प्रशांत कुलश्रेष्ठ ने 'नवएंटम' की स्थापना की है। उनका मानना है कि शहर में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत केवल व्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्गदर्शन की है।

नए कार्यालय में अत्याधुनिक स्टूडियो सुविधा विकसित की गई है, जिसे उद्योग मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। स्टूडियो
उच्च गुणवत्ता वाले शूट, कंटेंट प्रोडक्शन और ब्रांड स्टोरी टेलिंग के लिए समर्पित रहेगा। इससे न केवल स्थापित ब्रांड्स, बल्कि उभरते क्रिएटर्स को भी प्रोफेशनल स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति, कंटेंट क्रिएटर्स, मार्केटिंग प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्थापकों ने बताया कि यह केवल कार्यालय नहीं, बल्कि क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और ब्रांड्स के लिए सहयोगात्मक इकोसिस्टम है, जहां विचारों को संरचना और दिशा मिलेगी। भविष्य की योजनाओं के तहत महत्वाकांक्षी पहल भी घोषित की गई, जिनमें एआई एंड डिजाइन लैब माइंड क्लब के सहयोग से, 'डिनाइन ऑन व्हील्स' एक मोबाइल क्रिएटिव कारवां, जो टियर-टू और टियर-श्री शहरों तक ब्रांडिंग व डिजाइन की पहुंच सुनिश्चित करेगा, और 'इंडियान गॉट क्रिएटर' जैसा प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery