Wednesday, February, 25,2026

जोधपुर के जीत यूनिवर्स में भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

जोधपुर: जीत यूनिवर्स, जोधपुर कैंपस में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें टैलेंटेड स्टूडेंट्स को उनके पेरेंट्स की मौजूदगी में गोल्ड, सिल्वर मेडल व अन्य श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के दौरान 75 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और 225 को सिल्वर मेडल प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. अविनाश कुमार अग्रवाल समारोह के मुख्य अतिथि तथा जीत मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जेएमसीएच) के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. दीपक वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इन्होंने मेजबान जीत यूनिवर्स के चेयरमेन मयंक सिंघी, डायरेक्टर डॉ. अवनीश बोड़ा और पूर्णिमा—जीत ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सिंघी के साथ प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।

ओवरऑल कॉलेज टॉपर श्रेणी में ऐश्वर्या सिंह, वीरेंद्र कुमार, सानिध्य गौड़, पूर्वांशी पंवार व भगत सिंह को चेयरमेन्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। बेस्ट बॉय स्टूडेंट श्रेणी में जयेश शर्मा, कृष्णा राम, देव ननकानी, मयंक भाटी, हरिकेश सिंह राजपुरोहित को तथा बेस्ट गर्ल स्टूडेंट के लिए जाह्नवी जोशी, रिजवाना बानो व सरस्वती कंवर को अरुण शांति गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसी प्रकार खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विकी सिंह, आयुष चौधरी व आफरीन मोयल को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन के पुरस्कार से नवाजा गया। अवध बिहारी, शुभम बागड़ी, हीनल कुमार राठौड़, शौर्य जैन, रिजवाना बानो एवं करिश्मा कंवर को बेस्ट हॉस्टलर का अवार्ड दिया गया।

बेस्ट एनसीसी कैडेट का पुरस्कार चंदेर सूर्यवंशी, पूजा सेन, सोनी मौर्य को तथा बेस्ट स्टूडेंट क्लब का पुरस्कार भूमिक परिहार को मिला। स्टार्टअप ऑफ द ईयर का अवार्ड टेकी हेल्प स्टार्टअप के लिए अमित कुमार के नाम रहा। विवेक शर्मा व निक्षत राजपुरोहित को बेस्ट सोशल कम्युनिटी वर्कर का सम्मान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ। इनके अलावा बेस्ट सिलेबस व नॉन सिलेबस प्रोजेक्ट के अवार्ड भी दिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery