Wednesday, March, 25,2026

संसद में महिलाओं की भागीदारी होगी 33%

नई दिल्ली: संसद में महिलाओं के आरक्षण से जुड़े कानून (नारी शक्ति बंदन अधिनियम) में केंद्र सरकार संशोधन लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 50-33' फॉर्मूला प्रस्तावित किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह संशोधित विधेयक मौजूदा सत्र में, संभवतः 29 मार्च को पेश किया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा की कुल सीटें बड़कर लगभग 816 हो सकती हैं, जिनमें से करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह कदम संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभित्र दलों के नेताओं के साथ बैठक की है।

 खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए नई जनगणना का इंतजार नहीं किया जाएगा, बल्कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2029 तक इसे लागू करने के अपने लक्ष्य पर जोर दिया है। सरकार की कोशिश है कि सभी दलों की सहमति से यह संशोधित कानून पारित हो, ताकि इसे बिना किसी बाधा के लागू किया जा सके।

लॉटरी सिस्टम से तय होंगी महिला सीटें

परिसीमन की इस विशाल प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए 'परिसीमन अधिनियम सहित मौजूदा कानूनों में अहम बदलाव किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह तय करने के लिए कि कौन सी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी, 'ड्री ऑफ लॉट्स' (लॉटरी सिस्टम) का इस्तेमाल किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery