Wednesday, March, 18,2026

राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त: 37 में से 22 सीटें जीतीं

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 37 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि विपक्ष को 15 सीटों से संतोष करना पड़ा। 10 राज्यों की 37 सीटों में से 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। वहीं हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं, जबकि विपक्ष को केवल 2 सीटें मिलीं। इस जीत के साथ एनडीए को कुल 10 सीटों का फायदा हुआ है। पहले एनडीए के पास 12 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 22 हो गई हैं, जबकि विपक्ष 25 से घटकर 15 सीटों पर सिमट गया है। इस चुनाव से पहले राज्यसभा में भाजपा के 103 सांसद थे, जबकि कांग्रेस के 27 और तृणमूल कांग्रेस के 12 सांसद थे। हालांकि, अब स्थिति बदल गई है। कुल 37 सीटों में हुए चुनाव में भाजपा पिछली बार के मुकाबले तीन अधिक सीटों पर विजयी हुआ है। यानी अब राज्यसभा में उसके पास 106 सीटें हैं। इसी तरह कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को भी राज्यसभा में एक-एक सीट का लाभ हुआ है। जहां कांग्रेस के सदन में अब 28 सांसद हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस के 13 सांसद होंगे।

ममता बनाम शुभेंदुः भबानीपुर में होगी 'सबसे बड़ी चुनावी जंग'

पश्चिम बंगाल के 2021 के विधानसभा चुनावों में सबका ध्यान आकर्षित करने वाली नंदीग्राम सीट की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता इस बार भबानीपुर में नजर आएगी, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला अपने पुराने सहयोगी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से होगा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से आसन्न विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा ने निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेदु अधिकारी को इस सीट से मैदान में उतारा है। इसके साथ ही एक बार फिर ये चुनावी जंग राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। शुभेदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को 1,956 मतों के मामूली अंतर से हराया था। इस हार के बाद बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव के माध्यम से विधानसभा पहुंचीं। ये सीट उनका गढ़ मानी जाती है।

हरियाणाः भाजपा-कांग्रेस को जीत

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बीच भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध ने जीत दर्ज की। गोपनीयता उल्लंघन के आरोपों के चलते मतगणना देर रात तक चली। क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। ओडिशा में पार्टी ने तीन विधायकों रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को निष्कासित कर दिया है। वहीं, हरियाणा में भी पांच विधायकों को नोटिस देने की तैयारी में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery