Wednesday, March, 18,2026

ड्रोन हमले में युवक की मौत, किया अंतिम संस्कार

सीकर: खंडेला क्षेत्र के अगलोई गांव निवासी विक्रम वर्मा (22) की ओमान में ड्रोन हमले में मौत हो गई। यह घटना 14 मार्च की बताई जा रही है। मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विक्रम मजदूरी के लिए 23 फरवरी को ओमान गया था, जहां वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सड़क निर्माण कार्य कर रहा था। परिजनों के अनुसार, हमले से एक दिन पहले विक्रम ने अपनी मां, मामा, मौसी और बहन से ग्रुप वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। उसने खुद को सुरक्षित बताते हुए वहां के हालात को लेकर चिंता भी जताई थी। घटना की सूचना परिवार को ओमान में कार्यरत एक रिश्तेदार के माध्यम से मिली। कंपनी ने शव को भारत भेजने की व्यवस्था की। विक्रम परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह विदेश गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery