Wednesday, March, 18,2026

यार्ड की जमीन नापने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का पथराव, 10 घायल

बांसवाड़ा: जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह डंपिंग यार्ड की जमीन नापने पहुंची प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में महिला कांस्टेबल सहित 10 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए। एसडीएम और तहसीलदार की गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कुशलगढ़ से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित हिंडोलिया चारण गांव में सुबह 11 बजे हुई।

नगर पालिका आयुक्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस और नगर पालिका प्रशासन की टीम मंगलवार सुबह 11 बजे डंपिंग यार्ड के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन करने के लिए पहुंची थी। तभी ग्रामीण डंपिंग यार्ड बनाए जाने का विरोध करने लगे। इसी दौरान कुछ लोग पहाड़ी पर चढ़कर अचानक सरकारी टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

ग्रामीणों ने गोफन के माध्यम से फेंके पत्थर

मंगलवार सुबह एसडीएम राकेश न्यौल, तहसीलदार, पुलिस और नगर पालिका की टीम जैसे ही गांव में डंपिंग यार्ड की जमीन पर पहुंची, तभी आस-पास के हिंडोलिया चारण, कांकणवाणी और कलिजरा क्षेत्र के करीब 200-250 लोग विरोध करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने माहौल बिगाड़ते हुए पथराव शुरू कर दिया और गोफन के माध्यम से भी पत्थर फेंके।

घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

कुशलगढ़ एसडीएम राकेश न्योल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया और राजकार्य में बाधा डालने तथा पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है।

आक्रोश देखकर टीम को पीछे हटना पड़ा

हमले में एक महिला कांस्टेबल व एएसआई समेत 10 से अधिक पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारी घायल हो गए और सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान की ओर पीछे हटना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery