Wednesday, March, 18,2026

अदालत में तलब कराने पर जिम्मेदार अफसर पर अब होगा सख्त एक्शन

जयपुर: नगरीय विकास विभाग ने सभी स्थानीय निकायों के प्रभारी अधिकारियों को सख्त चेतावनी जारी की है। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या गैर-जिम्मेदारी के चलते अदालत मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश देती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख सचिव देवाशीष पृष्टी ने सभी निकायों के मुखिया अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इनमें स्पष्ट कहा गया है कि अदालत में तय तारीख पर प्रभारी अधिकारी की अनुपस्थिति, अतिरिक्त महाधिवक्ता या राजकीय अधिवक्ता से संपर्क न करना तथा पैरवी में उदासीनता बरतने के कारण उच्चाधिकारियों
को तलब किया जा रहा है। निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिवक्ताओं से प्राप्त फीडबैक भी यही दर्शाता है कि अधिकारी उनसे समन्वय नहीं करते। इससे सरकार की ओर से अदालती कार्यवाही में अवहेलना हो रही है और राजकीय दायित्वों की उपेक्षा हो रही है।

विभाग ने सभी निकाय प्रमुखों को हिदायत दी है कि वे अपने अधीनस्थ प्रभारी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दें। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की जिम्मेदारी सीधे संबंधित अधिकारी की होगी। विभाग का मानना है कि समय पर समन्वय और उपस्थिति सुनिश्चित करने से उच्चाधिकारियों को बार-बार तलब होने की स्थिति से बचा जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery