Wednesday, March, 18,2026

AI से सरकारी स्कूूलं मां लिशक्षाा होोगाी माजबुूत: CS

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि यदि एआई को सोच-समझकर शिक्षा में शामिल किया जाए तो यह बुनियादी शिक्षा को काफी मजबूत बना सकता है। वे मंगलवार को RIC में संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित 'राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका' विषयक संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि एआई बुनियादी शिक्षा को सुधारने, निर्णय लेने और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। राजस्थान नए-नए तरीकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो शिक्षकों को सशक्त बनाएं, कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाएं और उन्हें अधिक जवाबदेह बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सीखने के परिणामों को सुधारने के लिए तकनीक, शिक्षण पद्धति और नीतियों को जोड़ने में एआई एक प्रभावी मंच प्रदान करता है। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने सरकारी स्कूलों में एआई तकनीक की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ को बेहतर बनाने में तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, लेकिन इसे शिक्षकों और छात्रों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाना चाहिए।

पैनल चर्चा में एआई की संभावनाएं

कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों ने पैनल चर्चा में भाग लिया। उन्होंने सरकारी स्कूलों की शिक्षा में एआई की भूमिका और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। उपायुक्त आकाशदीप ने एआई आधारित शिक्षा को मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने भी शिक्षा में एआई के प्रभाव और फायदों पर अपनी राय रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery