Wednesday, March, 18,2026

कहीं कामयाबी का जश्न, कहीं मर्यादा हुई तार-तार

जयपुर: पुलिस प्रशासन से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की घटनाएं हाल ही देखने को मिली हैं। पहले प्रकार की घटना इसी मार्च महीने की है। घटना सुखद अनुभूति और आनंद देने वाली है। दूसरे प्रकार की एक से ज्यादा घटनाएं ताजा, लेकिन अस्वीकार्य और अनुचित कही जाने वाली हैं। पहले प्रकार की रोचक घटना नागौर के मूंडवा पुलिस थाने की है। जिसमें पुलिसकर्मियों के चातुर्यपूर्ण, चमत्कारिक और प्रशंसनीय कार्य ने आमजन में पुलिस के प्रति आस्था, विश्वास और सौहार्द का बेमिसाल उदाहरण पेश किया है। प्रफुल्लित जनता ने पुलिस कर्मियों के स्वागत, अभिनंदन में पलक पांवड़े ही बिछा दिए। थाने के एसएचओ को फूल-मालाओं से लादकर, साफा पहनाकर और घोड़ी पर बैठाकर बैंड-बाजे के साथ पूरे शहर में भव्य जुलूस निकाला।

दूसरे प्रकार की घटनाएं भी घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ जुलूस निकालने की हैं, लेकिन वे विपरीत ढंग का संदेश देने वाली हैं। जिले के एसपी का मात्र ट्रांसफर होने पर विदाई में मातहत स्टाफ ने अति उत्साह में परंपराएं और मर्यादाएं ही तोड़ डाली। पिछले शुक्रवार को सरकार ने आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट में 27 जिलों के एसपी बदले थे। ये एक रुटीन और सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया थी। अधिकांश जिलों के एसपी तो हमेशा की तरह कुर्सी छोड़कर चले गए। लेकिन नागौर, जोधपुर (ग्रामीण), अजमेर और हनुमानगढ़ में एसपी की विदाई जिस असाधारण तरीके से हुई, वह चौंकाने वाली और विवादास्पद है।

नागौर में मृदुल कच्छावा, अजमेर में वंदिता राणा, जोधपुर ग्रामीण में नारायण टोगस और हनुमानगढ़ में हरिशंकर को साफा पहनाकर, घोड़ी पर बैठाकर और बैंड बाजे के साथ जुलूस निकालकर विदा किया। अजमेर में तो वंदिता राणा को स्टाफ ने कुर्सी सहित कंधों पर ही उठा लिया। और तो और उनकी गाड़ी को मातहतों ने रस्सियों से खींचा। इन सभी एसपी की इस राजशाही विदाई की रील सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। कमेंट्स में आलोचनाएं भी हुई हैं।

गौरतलब है कि मृदुल कच्छावा एक प्रतिभाशाली और कुशल अधिकारी होने के बावजूद नागौर में एसपी के रूप में केवल सात महीने तक ही सेवाएं दे पाए। वहीं हरिशंकर हनुमानगढ़ में मात्र 10 महीने, जोधपुर (ग्रामीण) में नारायण टोगस 8 महीने और वंदिता अजमेर में मात्र 17 महीने एसपी रहीं। लेकिन इनकी विदाई ऐसी हुई कि मानों कई साल रहकर उन्होंने जिले में कोई असाधारण काम किया हो। अभी तक की परंपरा में किसी लोकसेवक की इस तरह की विदाई उसके रिटायरमेंट पर ही होती है। नागौर, अजमेर, जोधपुर और हनुमानगढ़ की घटनाएं गुड गवर्नेस की श्रेणी में नहीं आती हैं। पुलिस फोर्स में यह अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने वाली हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि सरकार को बाकायदा आदेश निकालकर इस तरह की विदाई पर रोक लगानी चाहिए।

पुलिस टीम की सफलता पर जनता झूम उठी

नागौर में मूंडवा के भगवान वेंकटेश मंदिरों में 16 फरवरी, 2026 की रात चोर लगभग 50 लाख मूल्य के चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी करके ले गए थे। घटना ने वहां कोहराम मचा दिया। थाने के एसएचओ सुरेश चौधरी ने प्रण लिया कि वे चोरों को पकड़ने और सामान की बरामदगी के साथ ही मूंडवा में लौटेंगे। एसपी मृदुल कच्छावा से निर्देश ले थाने की पुलिस टीम के साथ वे निकल पड़े। सात राज्यों में कुल 9 हजार किलोमीटर तक उन्होंने तलाशी अभियान चलाया। 17 दिन तक कई शहरों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों की खाक छानी। भेष बदल-बदलकर चोरों का पीछा किया। आखिर 6 मार्च को सफलता हाथ लगी और पूरे सामान के साथ दो चोर मध्यप्रदेश की कटनी में पकड़ लिए गए। पुलिस टीम की इस सफलता से जनता झूम उठी। वह इतनी प्रफुल्लित हुई कि 7 मार्च को पुलिस टीम के स्वागत-सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया। एसएचओ सुरेश चौधरी को सिर-आंखों पर बैठा लिया। पूरे शहर में गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला। पूरा शहर उमड़ पड़ा। पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस की कार्यकुशलता की व्यापक सराहना हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery