Wednesday, March, 18,2026

हवाई हमले: अफगानिस्तान में 400 मौतों का दावा

काबुल: पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए ताजा हवाई हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। पाकिस्तान ने जहां इन हमलों को "सटीक कार्रवाई" बताते हुए आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है, वहीं अफगान सरकार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन हमलों में 400 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार के अनुसार, 16 मार्च की रात काबुल और नंगरहार में ऑपरेशन 'गजब लिल-हक' के तहत आतंकवाद से जुड़े ठिकानों पर हमले किए गए। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में गोला-बारूद भंडार और तकनीकी ढांचे पूरी तरह नष्ट कर दिए गए। हालांकि,
अस्पताल) अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने काबुल में एक नशामुक्ति केंद्र (रीहैबिलिटेशन को निशाना बनाया।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक घायल हैं। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच पाकिस्तान ने अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा है कि कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी और नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया। दोनों देशों के दावों के बीच सच्चाई स्पष्ट नहीं हो पाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery