Monday, March, 16,2026

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को नतीजे

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल व तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार इन चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 750 से 900 मतदाताओं की औसत संख्या रहेगी। वहीं, गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नौ अप्रैल को होंगे जबकि गुजरात और महाराष्ट्र की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे।

4 राज्यों में SIR के बाद चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद सबसे अधिक मतदाताओं के नाम तमिलनाडु में हटाए गए हैं। 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई प्रक्रिया के समय राज्य में 6.41 करोड़ मतदाता थे, जिनमें से करीब 74.07 लाख नाम हटाए गए। अब यहां 5.67 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में लगभग 58 लाख, केरल में करीब 8 लाख, असम में करीब 2 लाख और पुडुचेरी में लगभग 77 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery