Monday, March, 16,2026

बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता समेत 12 घायल

बाड़मेर: जिले के शिव थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक ही परिवार के लोगों से भरी बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। यह हादसा बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के बचाणियों की ढाणी गांव के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। सूचना मिलते ही शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार बचाणियों की ढाणी निवासी भगाराम का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद परिवार के 13 लोग बोलेरो कैंपर में सवार होकर बीसू
कलां स्थित अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से करीब एक किलोमीटर पहले अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में गाड़ी में सवार हंसराज (24) पुत्र मंशीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत शिव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मंशीराम, हीराराम, महेंद्र, नेनाराम और कैलाश समेत छह घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया, जबकि छह अन्य घायलों का बाड़मेर अस्पताल में उपचार जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery