Monday, March, 16,2026

जातिवाद की राजनीति भारत की नींव को कर रही कमजोर: योगी

चित्तौड़गढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जातिवाद की राजनीति भारत की नींव को कमजोर कर रही है और समाज को फिर से गुलामी की ओर धकेलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ का दुर्ग केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, मर्यादा और राष्ट्रीय अस्मिता का जीवंत प्रहरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को जौहर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप, छत्रपतिशिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जैसे राष्ट्रनायकों ने सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि समाज को जातिवाद के आधार पर बांटने की राजनीति देश की एकता और शक्ति को कमजोर करती है। योगी ने मेवाड़ और उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उसमें राजस्थान की इस वीर भूमि का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि उनके पूज्य दादा गुरु इसी भूमि से गोरखपुर गए थे और यही तेज आज भी प्रेरणा देता है।

जौहर की परंपरा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महारानी पद्मिनी का जौहर केवल प्राणों का त्याग नहीं था, बल्कि नारी गरिमा की रक्षा का सर्वोच्च संकल्प था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। योगी ने कहा कि भारत के कमजोर होने का एक बड़ा कारण जातिवाद रहा है, जिसने समाज की नींव को दरका दिया। उन्होंने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा कि वीरों का मूल्य उनके कर्म से होता है, न कि जाति और गोत्र से।

मुख्यमंत्री ने कुछ राजनीतिक शक्तियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे समाज को जाति और अफवाहों के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही हैं और देश में अविश्वास का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यही लोग राम मंदिर के निर्माण का विरोध करते रहे और भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाते रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि उनका 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का आह्वान पूरे भारत के लिए था। उन्होंने कहा कि यदि नेताजी होते तो शायद भारत का विभाजन नहीं होता।

इतिहास पुरुषों को जातियों में बांटना कष्टकारी

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ का दुर्ग भारत के स्वाभिमान, अस्मिता और अदम्य जिजीविषा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास पुरुषों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए जातियों में बांटने का प्रयास अत्यंत कष्टकारी है। शेखावत ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह राजस्थान में भी समाज के सभी वर्गों को महाराणा प्रताप और अन्य वीरों को अपनी साझा अस्मिता का प्रतीक मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराणा बप्पा रावल से लेकर महाराणा राज सिंह तक का बलिदान किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिंदू धर्म और सभ्यता की रक्षा के लिए था।

केंद्रीय मंत्री ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग के विकास को लेकर कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि दुर्ग की मर्यादा और यूनेस्को की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए यहां एक अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर विकसित किया जाएगा, जहां पर्यटक भारत की गौरवशाली परंपराओं और बलिदान के इतिहास को अनुभव कर सकेंगे। इसके अलावा मां मीराबाई की स्मृति में भी एक भव्य एक्सपीरियंस सेंटर बनाया जाएगा, जिसके लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है। दुर्ग पर ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए सूरजपोल की ओर से एक वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य भी शुरू किया गया है, जिससे दुर्ग पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery