Monday, March, 16,2026

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से लगी आग

जयपुर: जयपुर के एक मकान में बने टीनशेड के कमरों में रविवार शाम आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से कमरे में रखा घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की मदद से दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एफओ देवांग यादव ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी के नजदीक गिरिराज नगर में एक प्लॉट में टीनशेड के चार कमरे बने हुए हैं। देर शाम अज्ञात कारणों के चलते बंद पड़े कमरों में आग लग गई। धुएं के गुबार के साथ कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कमरों की दीवार तोड़कर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दो दमकल मौके पर पहुंचीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery