Monday, March, 16,2026

निजी स्वार्थ और अहंकार से प्रेरित था प्रस्ताव: मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव के खारिज होने के बाद उन्हें पत्र लिखकर बधाई दी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव निजी स्वार्थ और अहंकार से प्रेरित राजनीतिक कदम था। मोदी ने अपने पत्र में कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी संवैधानिक संस्थाएं हैं और इनमें संसद सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी केवल सदन की कार्यवाही चलाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय नियमों और संस्थागत गरिमा के संरक्षक भी होते हैं। मोदी ने कहा कि लोकसभा में बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरना इस बात का संकेत है कि सदन के अधिकांश सदस्यों ने इस राजनीतिक कदम को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने बिरला के उस वक्तव्य की भी सराहना की, जो उन्होंने प्रस्ताव गिरने के बाद सदन में दिया था। प्रधानमंत्री के अनुसार, बिरला ने संसदीय इतिहास, नियमों की सर्वोच्चता और अध्यक्ष की जिम्मेदारियों का उल्लेख संतुलन, धैर्य और स्पष्टता के साथ किया।

असहमति और असम्मान के बीच स्पष्ट सीमा होनी चाहिए

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवादी और सामंती मानसिकता से ग्रस्त कुछ लोग लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने सीमित दायरे में कैद रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग किसी नए व्यक्ति के उभरने को सहज रूप से स्वीकार नहीं कर पाते और यह सोच लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। मोदी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं और विचारों की विविधता ही उसे जीवंत बनाती है, लेकिन असहमति और असम्मान के बीच स्पष्ट सीमा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी राजनीतिक मतभेद संसदीय मर्यादा की अनदेखी में बदल जाते हैं, जो लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery