Saturday, March, 14,2026

एलपीजी को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर घबराहट का माहौल बना रहे हैं ताकि उससे फायदा उठाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सरकार आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और बुद्ध के कारण दुनिया के कई हिस्सों में ऊर्जा संकट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में देश को शांति और धैर्य के साथ हालात का सामना करना चाहिए। उन्होंन कहा कि संकट के समय सरकार, राजनीतिक दल, मीडिया, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर काम करता है तो बड़ी से बड़ी चुनौती को भी पार किया जा सकता है।

ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच गुरुवार को देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों और एलपीजी एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी गई। घबराहट में की जा रही खरीदारी के कारण गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ रेस्तरां, स्कूलों और खानपान सेवाओं का कामकाज भी प्रभावित होने लगा है। हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की आपूर्ति पर्याप्त है और कमी की खबरें अफवाह हैं। कुछ राज्यों में स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण लोगों में घबराहट बढ़ने से गैस सिलेंडर की बुकिंग में कई गुना वृद्धि देखी गई है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैर मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में प्रतिदिन लगभग 50 लाख एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य से आती है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देश के लगभग एक लाख पेट्रोल पंपों में कहीं भी ईंधन खत्म होने की स्थिति नहीं है। भारत प्रतिदिन करीच 55 लाख बैरल कच्चे तेल की खपत करता है। वहीं पोत परिवहन मंत्रालय के अनुसार पर्शियन गल्फ क्षेत्र में इस समय 28 भारतीय जहाज मौजूद हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग

गैस आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण जयपुर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के निर्देशानुसार शहरों में अब 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद गैस बुकिंग की व्यवस्था लागू की गई है। ब्रह्मपुरी, संजय बाजार, जौहरी बाजार, दादी कर फाटक और सांगानेर सहित कई क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारे देखी जा रही हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस बीच भारत गैस का सर्वर ठप होने से कई स्थानों पर धरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी प्रभावित हुई है।

सरकार अलर्ट, अमित शाह की अगुवाई में कमेटी गठित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने हालात पर नजर रखने और रणनीति तय करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार इस पैनल की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। समिति में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं।

एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ाः पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है ताकि घरेलू आपूर्ति प्रभावित न हो। पुरी ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देश के लगभग 33 करोड़ परिवारों की रसोई में गैस की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery