Friday, March, 13,2026

बिरला ने जीता विश्वास... स्पीकर पद पर रहेंगे कायम

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की ओर से करीब 56 मिनट तक जवाब देते हुए कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि 18वीं लोकसभा में कांग्रेस सांसदों को बोलने के लिए भाजपा से दो गुना अधिक समय मिला है, इसके बावजूद विपक्ष के नेता यह आरोप लगाते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा, 'जब बोलने का मौका आता है तो वे जर्मनी या इंग्लैंड में होते हैं और बाद में शिकायत करते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं मिला।'

शाह ने कहा कि संसद नियमों से चलती है और स्पीकर को नियमों का उल्लंघन होने पर रोकने-टोकने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा, 'यह सदन कोई मेला नहीं है। यहां नियमों के अनुसार ही काम होगा। जो नियम नहीं मानेगा, उसका माइक बंद होना स्वाभाविक है।'

आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे

गृह मंत्री ने राहुल गांधी के सदन में व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि वे कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर गले लगते हैं, कभी आंख मारते है और कभी फ्लाइंग किस देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यवहार करने वाले लोग स्पीकर के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। शाह ने यह भी कहा कि विपक्ष स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव तो लाया, लेकिन इस पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता खुद कुछ नहीं बोले। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संसद में गंभीर चर्चाओं से बचती है और नियमों के अनुसार बहस करने के बजाय सदन में व्यवधान पैदा करती है। उन्होंने दावा किया कि पिछली लोकसभा में कांग्रेस को 157 घंटे 55 मिनट का समय मिला था, जबकि उसके सदस्य भाजपा से कई गुना कम थे।

बिरला ने सदन नहीं जाने का लिया था फैसला

स्पीकर ओम बिरला ने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लंबित रहने के दौरान सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करने का फैसला लिया था। संसदीय परंपरा का हवाला देते हुए बिरला ने नैतिक आधार पर कार्यवाही से खुद को अलग रखा। इस दौरान लोकसभा की कार्यवाही पैनल ऑफ चेयरपर्सन के सदस्य संचालित करते रहे। बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज होने के बाद अब ओम बिरला फिर से लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता कर सकेंगे।

इस 'स्कूल के प्रिंसिपल' बिरला ही रहेंगे: ठाकुर

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि इस 'स्कूल के प्रिंसिपल' ओम बिरला ही रहेंगे और जिन्हें दिक्कत है वे स्कूल बदल लें। प्रिंसिपल बिगड़े छात्रों को सुधारना चाहते हैं और यह सदन रूलबुक से चलेगा, किसी की टूलकिट से नहीं। विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।

कई बार सदन में बोलने से रोका गया: राहुल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें कई बार सदन में बोलने से रोका गया है। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब विपक्ष के नेता को सदन में बोलने नहीं दिया गया। स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की टिप्पणी के बाद कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया और राहुल को बोलने की अनुमति देने की मांग की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery