Friday, March, 13,2026

मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत

अजमेर: शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे ज्ञान विहार रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर हुई। रेत से भरा एक मिनी ट्रक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल की तरफ से आ रहा था, जबकि दूसरी ओर से ट्रैक्टर मालवा की दिशा से आ रहा था। इसी दौरान मिनी ट्रक अचानक रॉन्ग साइड में घुस गया और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलटकर गिर गए। ट्रैक्टर चला रहे सरधना नदी फर्स्ट निवासी विशाल उर्फ विशु कहार (22) वाहन के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery