Friday, March, 13,2026

किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर 1 kg एमडी बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

जयपुर/कोटा: नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो जयपुर ने प्रदेश में दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भीलवाड़ा और किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर सीबीएन ने बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर 1.017 किलोग्राम प्रतिबंधित एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। इस कार्रवाई में एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया कि सीबीएन को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति किशनगढ़-जयपुर हाईवे से प्रतिबंधित एमडी (मेफेड्रोन) की तस्करी करने वाले हैं और एक तीसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल पर उन्हें एस्कॉर्ट कर रहा है। सूचना के आधार पर सीबीएन जयपुर की एक विशेष टीम गठित कर निगरानी के लिए भेजी गई। टीम ने कड़ी निगरानी के बाद संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पहचान की और उन्हें किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर बांदरसिंदरी गांव के पास रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की को-ड्राइवर सीट के नीचे छिपाकर रखे गए दो पैकेटों से 1.017 किलोग्राम प्रतिबंधित एमडी बरामद की गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद मादक पदार्थ, एक कार और एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। साथ ही तीनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery