Friday, March, 13,2026

जौहर मेले में शामिल होंगे सीएम योगी 15-16 मार्च को चित्तौड़गढ़-जालौर दौरा

चित्तौड़गढ़: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 15 और 16 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आएंगे। इस दौरान वे चित्तौड़गढ़ में आयोजित जौहर मेला और श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को सुबह 9:25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होंगे और सुबह 10:50 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से सुबह 11:20 बजे चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे सीधे चित्तौड़गढ़ दुर्ग जाएंगे, जहां विजय स्तंभ के पास स्थित जौहर स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे ईनाणी सिटी सेंटर पहुंचकर जौहर श्रद्धांजलि समारोह में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1:55 बजे जालौर के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 4 बजे प्रसिद्ध सिरे मंदिर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 16 मार्च को सुबह 9:30 बजे वे श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और सुबह 10 बजे आयोजित धर्म सभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11:55 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे, जहां से विशेष विमान से लखनऊ लौट जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery