Friday, March, 13,2026

होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई कार्गो जहाज पर हमला

तेल अवीव/तेहरान: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज 'मयूरी नारी' पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा बंदरगाह से भारत के गुजरात स्थित कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। रॉयल थाई नेवी के अनुसार 178 मीटर लंबा और लगभग 30,000 टन क्षमता वाला यह बल्क कैरियर ओमान के उत्तर में करीब 11 नॉटिकल मील दूर था, तभी उस पर हमला हुआ। हमले के बाद जहाज से काला धुआं उठने लगा और चालक दल को लाइफ राफ्ट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा। ओमानी नौसेना ने बचाव अभियान चलाकर 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि तीन नाविक अभी भी लापता हैं।

जहाज हमलों में दो भारतीयों की मौत

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों में दो भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को दी। जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

ईरान के साथ जंग जल्द खत्म होगी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जंग बेहतरीन चल रही है और यह जल्द खत्म हो सकती है। अमेरिकी हमलों के बाद वहां हमला करने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। अमेरिकी सेना ने ईरान को उम्मीद से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उनके मुताबिक कई अहम सैन्य और रणनीतिक ठिकाने तबाह कर दिए गए हैं। सैन्य अभियान तय समय से आगे चल रहा है। शुरुआती योजना छह हफ्तों की थी, लेकिन अमेरिका ने इससे पहले ही अपने कई लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery