Friday, March, 13,2026

कम गुणवत्ता के तांबा अयस्क और लागत बढ़ने से बंद हुआ प्लांट

नई दिल्ली/जयपुर: झुंझुनूं जिले में स्थित खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स लंबे समय से बंद पड़े तांबा स्मेल्टर को लेकर फिर चर्चा में है। लोकसभा में उठे सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि खेतड़ी में स्थित कॉपर स्मेल्टर और रिफाइनरी संयंत्र कम गुणवत्ता वाले तांबा अयस्क, बढ़ती प्रसंस्करण लागत और प्रदूषण नियंत्रण मानकों के लिए जरूरी भारी निवेश के कारण बंद पड़े हैं।

सरकार के अनुसार स्मेल्टर को दोबारा शुरू करने के लिए उत्पादन क्षमता में पर्याप्त वृद्धि और बड़े पूंजी निवेश की आवश्यकता होगी। वर्तमान हालात में खनन उत्पादन में इतनी वृद्धि आर्थिक रूप से व्यवहार्य नहीं मानी जा रही है, इसलिए फिलहाल इसके पुनः संचालन की संभावना नहीं है। कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सांसद बृजेंद्र सिंह ओला के प्रश्न के उत्तर में बताया कि झुंझुनूं जिले में स्थित खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स, खान मंत्रालय के अधीन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की इकाई है, जो मिनी रत्न-1 श्रेणी का केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम है।

कर्मचारियों को समायोजित किया

सरकार ने यह भी बताया कि संयंत्र बंद होने के बाद वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को कंपनी के अन्य परिचालनों में समायोजित कर दिया गया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा लंबे समय से उठता रहा है कि स्मेल्टर बंद होने से क्षेत्र के कई कुशल युवाओं और श्रमिकों के रोजगार पर असर पड़ा है। गौरतलब है कि खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स लंबे समय तक देश के प्रमुख तांबा उत्पादन केंद्रों में रहा है और इसके पुनः संचालन को लेकर क्षेत्र में समय-समय पर मांग उठती रही है।

तांबा अयस्क की गुणवत्ता घटी, बढ़ी लागत

उन्होंने बताया कि खेतड़ी कॉम्प्लेक्स में पहले तांबा शोधन के लिए स्मेल्टर और रिफाइनरी संयंत्र स्थापित थे और स्थानीय स्तर पर ही अयस्क का प्रसंस्करण किया जाता था। लेकिन समय के साथ खदानों से मिलने वाले तांबा अयस्क की गुणवत्ता घटती चली गई और उत्पादन लागत लगातार बढ़ती गई। इसके साथ ही संयंत्र को आधुनिक बनाने और प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप एसिड प्लांट जैसे ढांचों के प्रतिस्थापन के लिए बड़े निवेश की आवश्यकता सामने आई। इन परिस्थितियों में संयंत्र का संचालन आर्थिक रूप से व्यवहार्य नहीं रहा और स्मेल्टर-रिफाइनरी को बंद करना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery