Tuesday, March, 10,2026

पीएम मोदी से वसुंधरा राजे की सपरिवार मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। राजे के साथ उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह, पुत्रवधू निहारिका सिंह तथा पोते-पोती विनायक प्रताप सिंह और भैरवी राजे भी मौजूद रहे। करीब 45 मिनट तक चली यह मुलाकात राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है, हालांकि इसे अधिकतर पारिवारिक भेंट माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ दिल्ली आई थीं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा जन्मदिन की बधाई देने के दौरान ही इस मुलाकात का समय तय हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर सांसद दुष्यंत सिंह से निहारिका सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहते हैं। हाल ही में अजमेर प्रवास के दौरान भी उन्होंने वसुंधरा राजे से निहारिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनसे मिलने के लिए साथ लाने को
कहा था। इसी क्रम में यह मुलाकात पारिवारिक आत्मीयता का रूप लेती दिखाई दी, जो राजनीति से परे एक स्नेहिल भेंट रही।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery