Tuesday, March, 10,2026

राष्ट्रपति के अपमान के लिए तृणमूल को माफ नहीं करेगी जनता: PM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर रविवार को तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य की जागरूक जनता देश की राष्ट्रपति और एक आदिवासी महिला नेता का 'अपमान' करने के लिए तृणमूल कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के कारण राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कुप्रबंधन हुआ और यह न केवल राष्ट्रपति, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं का भी अपमान है।

तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिलाः

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उ‌द्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर शामिल हैं, पिंक लाइन का 12.3 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन का 9.9 किलोमीटर लंबा दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर। इनसे बुराड़ी, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक और भलस्वा जैसे इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने मेट्रो विस्तार योजना के तहत तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16 किलोमीटर होगी। इसके अलावा उन्होंने 'जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन' पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत की और सरोजिनी नगर में नए आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया।

दिल्ली को 'आप' के 'काम कम, बहाने ज्यादा' मॉडल से मुक्ति मिलीः मोदी ने दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में विकास कार्य ठप रहे और परियोजनाएं 'फाइलों में ही दम तोड़ती रहीं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली में विकास की गति तेज हुई है और अब परियोजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं, बल्कि पूरे देश की छवि और ऊर्जा से जुड़ा हुआ है।

बंगाल सरकार से जवाब तलबः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार केंद्र ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर रविवार शाम पांच बजे तक प्रोटोकॉल, स्थल और मार्ग व्यवस्था से जुड़े कथित उल्लंघनों पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। पत्र में 'ब्लू बुक' के नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए राष्ट्रपति के आगमन पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की अनुपस्थिति पर भी प्रतिक्रिया मांगी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery