Monday, March, 09,2026

सुप्रीम लीडर के चयन में बाहरी दखल नहीं होगा: ईरान

तेहरान/तेल: अवीव ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर का चयन पूरी तरह ईरान का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी बाहरी शक्ति का दखल स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नए सुप्रीम लीडर के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है। एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अराघची ने स्पष्ट कहा कि सुप्रीम लीडर का चयन ईरान की जनता और वहां की संवैधानिक संस्थाओं का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति, कैबिनेट और संसद समेत देश की सभी राजनीतिक संस्थाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

सुप्रीम लीडर की दौड़ में पांच प्रमुख नाम

ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर पांच प्रमुख नामों की चर्चा है। इनमें मुजतबा खामेनेई, अलीरेजा अराफी, मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी, हसन खोमैनी और हाशेम होसेनी बुशेहरी शामिल हैं। मुजतबा खामेनेई दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं और उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स के करीब माना जाता है। अलीरजा अराफी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के डिप्टी चेयरमैन रह चुके हैं, जबकि मीरबाघेरी कट्टरपंथी धर्मगुरु माने जाते हैं। हसन खोमैनी इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के पोते हैं। वहीं हाशेम होसेनी बुशेहरी को चयन प्रक्रिया से जुड़े अहम चेहरों में गिना जाता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर नए सुप्रीम लीडर की घोषणा नहीं हुई है।

लेबनान में इजराइली हमले, 15 की मौत

इस बीच लेबनान में शनिवार रात इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। राजधानी बेरूत के एक होटल को निशाना बनाया गया, जहां युद्ध के कारण विस्थापित लोग ठहरे हुए थे। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक होटल हमले में चार लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य शहरों में भी कई हवाई हमले किए गए। ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई का दावा करते हुए कहा कि उसके लड़ाकों ने इजराइल के अल-मलिकिया सैन्य ठिकाने पर रॉकेट दागे और उत्तरी इजराइल के किरयात शमोना शहर पर कामीकाजे ड्रोन हमला किया।

खाड़ी में भी बढ़ा खतरा, 234 मिसाइल... 422 ड्रोन दागे

जारी संघर्ष के बीच कुवैत ने दावा किया है कि उस पर पिछले कुछ दिनों में 234 मिसाइल और 422 ड्रोन दागे गए हैं। हमलों में एक बच्ची सहित कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने ईरान के नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। अमेरिकी सेना का आरोप है कि ईरान की सैन्य इकाइयां घनी आबादी वाले इलाकों से मिसाइल और ड्रोन लॉन्च कर रही हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात ने भी ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery