Friday, March, 06,2026

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य किए मनोनीत

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की विशेषाधिकार समिति के लिए 15 सदस्यों को मनोनीत किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार समिति में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगीता कुमारी सिंह देव, जगदंबिका पाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत और जगदीश शेट्टर को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के तारिक अनवर, मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, द्रमुक के टी.आर. बालू, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बानें और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अरविंद सावंत भी समिति में शामिल किए गए हैं। विशेषाधिकार समिति संसद की एक स्थायी समिति होती है, जो सांसदों या सदन के विशेषाधिकारों के हनन तथा अवमानना से जुड़े मामलों की जांच करती है। यह समिति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संदर्भित मामलों की पड़ताल कर कार्रवाई के लिए सिफारिश करती है। समिति में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत 15 सदस्य और राज्यसभा के सभापति द्वारा मनोनीत 10 सदस्य होते हैं। वर्ष 2024 में गठित 18वीं लोकसभा के कार्यकाल में इस समिति का गठन पहली बार किया गया है।

इस बीच कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि निलंबन के कारण वह समिति की बैठक में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है, इसलिए वह समिति की बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery