Friday, March, 06,2026

शाही अंदाज में सजी होलिका, लक्ष्यराज सिंह ने किया दहन

उदयपुर: उदयपुर स्थित सिटी पैलेस के माणक चौक में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की पारंपरिक शाही होली पूरे वैभव और विधि-विधान के साथ मनाई गई। पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रीति से होलिका दहन किया और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। राजसी वेशभूषा में सुसज्जित डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने शाही परंपरा के अनुरूप महाराणा सलामी दी। समारोह में संत-महंतों का सम्मान किया गया, जिससे आयोजन का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया। होलिका दहन के दौरान मंत्रों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा माणक चौक भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

समृद्ध लोक संस्कृति की झलक

इस अवसर पर पारंपरिक गैर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए। लोक कलाकारों ने पारंपरिक परिधान में नृत्य प्रस्तुत कर मेवाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाई। बड़ी संख्या में आमजन और पर्यटक भी इस शाही आयोजन के साक्षी बने। मेवाड़ की यह परंपरा वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। शाही होली का यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर उभरा। आज भी यह परंपरा मेवाड़ की गौरवशाली विरासत को जीवंत रखे हुए है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रही है।

जगदीश मंदिर में भक्तों ने खेली होली

फाल्गुन की बयार में इस बार रंगों के साथ भक्ति का गहरा रंग भी घुला नजर आया। उदयपुर के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में बुधवार को ठाकुरजी के संग होली खेली गई। चंग की थाप और फाग गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने गुलाल अर्पित कर भक्ति भाव से उत्सव मनाया। चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन का विराम रहा, लेकिन पट खुलते ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई। देशी-विदेशी पर्यटक भी इस आध्यात्मिक रंगोत्सव में शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery